22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई, मौत

22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई, मौत

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन नागझिरी थाना क्षेत्र के हामूखेड़ी में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने बीमारी से तंग होकर बुधवार दोप. घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 10 साल पहले वो गठिया बाय की बीमारी के चलते हाथ और पैरों से दिव्यांग हो गई थी। परिजन लंबे समय से उपचार करा रहे थे लेकिन लंबी शारीरिक बीमारी के चलते वह मानसिक रूप से भी बीमार हो गई थी।
जानकारी अनुसार बबीता पिता भारत सिंह अग्रवाल ने बुधवार दोपहर घर में अकेले होने पर साड़ी का फंदा बनाकर पलंग के ऊ पर लगे एंगल से लटककर फांसी लगा ली। वो पैरों से दिव्यांग थी गले में फंदा लगाकर पलंग से नीचे गिर गई। शाम को जब चाचा की बेटी वर्षा उसे चाय देने के लिए गई तो उसने बबीता को फंदे पर लटका पाया।
वर्षा ने परिजनों क ो बताया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव बरामद कर उसे जिला अस्पताल पहुुंचाया। युवती के चाचा हाकमसिंह ने बताया कि उसे करीब 10 साल पहले गठिया बाय की शिकायत हो गई थी। इसकी वजह से वो दिव्यांग हो गई थी लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था
लेकिन उसे आराम नहीं हो रहा था। बुधवार को जब मां और भाई घर पर नहीं थे इस दौरान बबीता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।









