Advertisement

नगर निगम का यह कैसा शिक्षक सम्मान

समारोह के दो घंटे पहले तक भी तैयार नहीं हुई थी शिक्षकों की सूची

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। नगरनिगम का सामान्य प्रशासन विभाग शिक्षकों के सम्मान के प्रति कितना सचेत है कि इसका शिक्षक दिवस पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची से मिलता है। समारोह शुरू होने के दो घंटे पहले (शनिवार सुबह १० बजे) तक भी विभाग सूची तैयार नहीं कर सका था। समारोह दोपहर में बाबा साहब नातू सामुदायिक भवन में होना है।

दरअसल, नगरनिगम हर साल श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करता है। तत्कालीन एमआईसी प्रभारी कुतुब फातेमी ने इस आयोजन की शुरुआत की थी। यह तब से कभी हां कभी ना की तरह चल रही है। इस बार भी शिक्षक दिवस के पांच दिन पहले सामान्य प्रशासन विभाग नींद से जागा और उसने शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करना तय किया। इसके लिए उसने 54 पार्षदों से उनके वार्ड में श्रेष्ठ काम करने वाले शिक्षक के नाम मांगे।

Advertisement

शिक्षा विभाग से भी 5 उन शिक्षकों के नाम भी बुलवाए गए, जिन्होंने 10 वीं-12वीं परीक्षा में श्रेष्ठ रिजल्ट दिया है। इंदौर रोड़ स्थित बाबा साहब नातू सामुदायिक भवन में शिक्षक सम्मान करना तय किया गया। शनिवार को सुबह १० बजे तक उन ५४ शिक्षकों की सूची सामान्य प्रशासन समिति के प्रभारी अनिल गुप्ता के पास नहीं पहुुंची थी, जिनका सम्मान होना है। सवाल यह खड़ा होता है की जिन शिक्षकों का सम्मान होना है उनको सम्मान की सूचना है भी या नहीं? ऐसे में अगर कोई शिक्षक व्यस्तता के कारण शहर में उपस्थित नही हुए तो निगम किसका सम्मान करेगा?

भवन में चली तैयारी

Advertisement

इधर शनिवार सुबह से बाबा साहब नातू सामुदायिक भवन में कार्यक्रम की तैयारी चलती रही। भवन के हॉल में कुर्सियां लग गई थीं और मंच भी सज गया था। आयोजन स्थल पर मंच की साज सज्जा और कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम जारी था। इसी के साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए जलपान बनाने का काम भी शुरू हो गया था। एमआईसी प्रभारी अनिल गुप्ता ने कहा कि सूची कार्यक्रम शुरू होने के पहले तैयार हो जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें