Advertisement

उज्जैन में बनेगी मलखंभ अकादमी

मध्यप्रदेश के मलखंब खिलाडिय़ों को मिलेगी कई तरह की सुविधाएं

Advertisement

20 एकड़ में अकादमी बनाने की लिए 86 करोड़ की स्वीकृति जारी

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। मलखंब के गढ़ उज्जैन को नई सुविधा जल्दी ही मिलने वाली है। प्रदेश में मलखंब खिलाडिय़ों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि की आधुनिक मलखंब एवं जिम्नास्टिक अकादमी उज्जैन में खोली जाएगी। लगभग 20 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाली इस अकादमी में खेल इंफ्रा, हॉस्टल, आधुनिक खेल उपकरण और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं होंगी। इंफ्रा के लिए लगभग 86 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। सत्र 2026-27 से 2028-29 तक अकादमी के संचालन के लिए करीब 25.33 करोड़ रुपए भी मंजूर किए गए हैं।

Advertisement

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आधुनिक सुविधाएं, विशेषज्ञ प्रशिक्षण से खिलाडिय़ों को अकादमी से नया मंच मिलेगा। मलखंब अकादमी की स्थापना का मकसद प्रतिभाओं को कम उम्र से ही वैज्ञानिक एवं उच्च तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। ताकि हमारे खिलाड़ी मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

उज्जैन बनेगा मलखंभ प्रतिभाओं की नई नर्सरी

Advertisement

अकादमी के संचालन एवं पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, उज्जैन को देने का प्रस्ताव है। प्रारंभिक चरण में उपलब्ध विभागीय अमले से अकादमी की दैनिक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। उज्जैन जिले के लिए कुल 12 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, लेखापाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के पद शामिल हैं।

खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

मध्यप्रदेश के मलखंब खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025, बिहार में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने मलखंब में 7 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित 10 पदक हासिल किए।

70 खिलाडिय़ों को मिलेगा प्रशिक्षण

मलखंभ अकादमी में 70 खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण मिलेगा। इनमें 35 बालक, 15 बालिका, 15 डे-बोर्डिंग बालक और 5 डे-बोर्डिंग बालिका शामिल होंगे। कुल 50 खिलाड़ी बोर्डिंग तथा 20 खिलाड़ी डे-बोर्डिंग व्यवस्था में रहेंगे। स्थायी अधोसंरचना तैयार होने तक वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 में अकादमी को राजमाता खेल परिसर, नानाखेड़ा, उज्जैन में डे-बोर्डिंग मॉडल पर संचालित किया जाएगा। इस चरण में 30 बालक और 10 बालिका, कुल 40 खिलाडिय़ों को प्रवेश दिया जाएगा। खिलाडिय़ों का चयन टैलेंट सर्च से किया जाएगा। उज्जैन से बाहर के चयनित खिलाडिय़ों के लिए आवास की व्यवस्था विभाग करेगा।

आधुनिक एवं खेल विज्ञान आधारित प्रशिक्षण

अकादमी में खिलाडिय़ों को आधुनिक एवं उच्च तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उच्च तकनीकी सलाहकार एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की सेवाएं अनुबंध आधार पर लेने का प्रावधान है। डे-बोर्डिंग व्यवस्था में प्रशिक्षकों के साथ फिजियोथेरेपिस्ट और मसाजर की सेवाएं भी रहेंगी। इसके लिए एक महिला फिजियोथेरेपिस्ट तथा दो मसाजर एक महिला और एक पुरुष की व्यवस्था प्रस्तावित है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें