तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी गदर-2

गदर-2 ने KGF-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने शनिवार को 13.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ भी फिल्म की कुल कमाई 439.95 करोड़ हो गई है। इसी के साथ गदर-2 तीसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

फिल्म ने रिलीज के 16 दिन के अंदर ही यह कारनामा कर दिखाया है। KGF-2 के हिंदी वर्जन ने 434.70 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल-2 ने भी शनिवार को 14.02 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दो दिन में फिल्म की कमाई 24.71 करोड़ रुपए हो गई है।

गदर-2 हिंदी फिल्म इतिहास की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके आगे सिर्फ दो फिल्में, बाहुबली-2 (हिंदी वर्जन) और शाहरुख खान की पठान है। पठान ने 543 करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन किया था। वहीं बाहुबली-2 के हिंदी वर्जन ने 510 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम बिजनेस किया था।

advertisement

Related Articles

close