महाकाल के दर्शन कर अभिनेत्री दिव्या बोलीं अपने आप में पूर्ण हूं

जीवन साथी की कोई तलाश नहीं
उज्जैन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने महाकाल के दरबार में कहा कि जीवन साथी की कोई तलाश नहीं है। मैं अपने आप में पूर्ण हूं। बुधवार सुबह उन्होंने भगवान महाकाल को मत्था टेका और देवी देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यह भी कहा कि बाबा चाहें तो यहां भी फिल्म बना सकती हूं। तीसरी बार महाकाल दर्शन करने आईं दिव्या दत्ता मंदिर परिसर में खुश नजर आई। उन्होंने कहा बाबा महाकाल खुद बुलाते हैं। यहां जब भी आती हूं तो एक नया अनुभव होता है।
युवा भी बाबा के आशीर्वाद से ऊर्जा प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा गजब रात फिल्म के बाद मनोज वाजपेयी के साथ नवंबर में नई फिल्म भी आने वाली है। स्क्रीन पर कई बार आदर्श पत्नी और बहू का रोल निभाने वालीं दिव्या दत्ता असल जिंदगी में 48 साल की हैं और अभी भी सिंगल हैं। एक इंटरव्यू में खुलकर कहा था कि वे प्यार के लिए तैयार हैं, लेकिन शादी के लिए नहीं। आज महाकाल के दरबार में उन्होंने इस बात पर मुहर लगा दी और साफ कर दिया कि वे सिंगल ही रहना चाहती हैं। उनके साथ कपिल कटारिया भी थे।
हनुमान मूर्ति को देखकर बोलीं ये नई है क्या…?
कोटितीर्थ परिसर में हनुमान जी की मूर्ति देखकर वे खुश हो गईं और साथ चल रहे कपिल कटारिया से पूछा ये नई मूर्ति है क्या? उन्होंने बताया ये बहुत प्राचीन है लेकिन आज शृंगार के कारण मनमोहक दिखाई दे रही।









