Advertisement

इंदौर : डबल मर्डर केस के आरोपी के घर चला बुलडोजर

इंदौर के खजराना इलाके में दो सप्ताह पहले जीजा-साले की हत्या करने वाले गार्ड का मकान तोड़ने नगर निगम का अमला पहुंचा। निगम अमले के साथ प्रशासनिक टीम और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। मकान तोड़ने की सूचना मिलते ही करणी सेना के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

शुक्रवार सुबह पुलिस प्रशासन के साथ निगम का अमला पोकेलेन के साथ मौके पर पहुंचा। यहां गार्ड के मकान को तोड़ने के पहले करणी सेना ने विरोध किया। काफी देर तक अफसरों से बातचीत के दौरान वह राजी हुए। जिसमें आरोपी गार्ड के मकान का आगे का हिस्सा ढहा दिया गया।

खजराना में दो हत्याओं ओर हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी राजपाल और उसके बेटे सुधीर का मकान तोड़ने को लेकर अफसरों ने आदेश दिए। जिसके बाद नगर निगम की टीम के साथ प्रशासन के अफसर भी पहुंचे। यहां आरोपी के घर के आगे का छज्जा गिराया गया। करणी सेना के किशोर सिकरवार ने विरोध किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें