दो वर्ष से डरा धमकाकर कर रहा था महिला व उसकी पुत्री से दुष्कर्म

By AV NEWS

पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, तलाश जारी

दो वर्ष से डरा धमकाकर कर रहा था महिला व उसकी पुत्री से दुष्कर्म

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:भैरवगढ़ में रहने वाला ड्रायवर दो वर्ष से महिला सहित उसकी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी ने वीडियो भी बना लिए। इसकी जानकारी जब आरोपी की पत्नी को लगी तो उसने वीडियो वायरल कर दिया और महिला के परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला ने भैरवगढ़ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक तोड़ी मोहल्ला भैरवगढ़ निवासी शाहरुख नामक व्यक्ति ड्रायवरी करता है। शाहरुख विगत दो वर्ष से एक महिला के यहां जाता था। उसे डरा धमकाकर महिला से संबंध बनाए और उसके बाद उसकी नाबालिग पुत्री को भी अपने झांसे में ले लिया। शाहरुख के डर के कारण मां-बेटी ने यह बात किसी को नहीं बताई। इधर आरोपी की पत्नी ने मोबाइल पर वीडियो देख लिए।

जो कि वायरल कर दिए और महिला के परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद महिला पुत्री के साथ भैरवगढ़ थाने पहुंची और शाहरुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने धारा 376 एवं पाक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच के बाद डराने, धमकाने, ब्लैकमेलिंग आदि की धाराएं भी लगाई जा सकती है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी द्वारा महिला और उसकी पुत्री को डराया, धमकाया जाता था। इसलिए दोनों चुप थी।

Share This Article