Popup Image
Advertisement

मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का टीजर रिलीज

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का टीजर रिलीज हो गया है। रणबीर पहली बार एक डिफरेंट लुक के साथ दिखाई देंगे। अनिल कपूर ने उनके पिता की भूमिका निभाई है। टीजर में बाप-बेटे का फेस ऑफ देखने को मिलेगा।

Advertisement

दोनों के बीच फेस ऑफ की वजह क्या है, क्या इसके पीछे कोई इतिहास है। टीजर में कुछ यही दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस हैं। टीजर की शुरुआत उनके और रणबीर कपूर के सीक्वेंस से होती है। अंत में बॉबी देओल इंटेंस लुक में दिखाई दिए। बॉबी ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। भूषण कुमार फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

जाहिर है कि आज रणबीर कपूर का जन्मदिन भी है। इसी मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा ने ही कबीर सिंह का डायरेक्शन किया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें