Advertisement

इंदौर लोकायुक्त ने सरपंच को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम सियासा के सरपंच को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम सियासा के सरपंच नारायण चौहान को रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा है। सरपंच ने मछलीपालन करने वाले पूरण राठौर से साल के एक लाख रुपये मांगे थे।

Advertisement

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत के बाद योजना बनाते हुए सरपंच को रुपये लेने के लिए बुलाया। इस पर सरपंच ने रिश्वत की राशि एक दुकान पर रखने के लिए कहा।

सरपंच के कहने पर पूरण ने 80 हजार रुपये की राशि दुकान पर रख दी। उसी समय लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारी और रिश्वत की राशि भी जब्त कर ली। पुलिस ने दुकानदार शिवराज को भी हिरासत में लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें