Popup Image
Advertisement

मोदी कैबिनेट का बड़ा ऐलान,600 रुपये में मिलेगा LPG सिलेंडर

केंद्र सरकार ने बुधवार 4 अक्टूबर को उज्ज्वला योजना में 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर में मिलने वाली सब्सिडी को 200 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए करने की घोषणा की। भोपाल में सब्सिडी के साथ यह सिलेंडर पहले 708 रुपए में मिल रहा था अब 608 रुपए में मिलेगा। दिल्ली में कीमत 603 रुपए हो गई है।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट मीटिंग के बाद इसकी जानकारी दी। उज्जवला योजना के तहत अब तक देश में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस स्कीम को 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्च किया गया था। इस योजना की सब्सिडी पर वित्त वर्ष 2022-23 में 6,100 करोड़ खर्च हुए थे।

इससे पहले अगस्त में रक्षाबंधन से ठीक पहले सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। ये कटौती सभी के लिए की गई थी। इस कटौती के बाद भोपाल में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 1108.50 रुपए से घटकर 903.50 रुपए हो गई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें