पुष्य नक्षत्र : शनि और रवि पुष्य के साथ ही अष्ट महायोग भी….

By AV NEWS

आज से खरीदी का शुभ योग, दो दिन रहेगा

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:दीपावली के पहले आने वाला शुभ पुष्य नक्षत्र इस बार एक नहीं बल्कि दो दिन का है। 4 और 5 नवंबर को इस मुहूर्त में खरीदारी का विशेष महत्व है। शनि और रवि पुष्य के साथ ही अष्ट महायोग भी है। इस दौरान खरीदी स्थायी शुभदायी होती है।

यह योग शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 10 बजे तक रहेगा। 26 घंटे के इस शुभ मुहूर्त में होने वाली बंपर खरीदी के लिए शहर के बाजारों ने खास तैयारी की है। सोना-चांदी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडिमेड सहित बर्तन बाजार, रियल एस्टेट में भी बड़े सौदों की उम्मीद है।

मुहूर्त पर पारंपरिक खरीदी के साथ ग्राहक धनतेरस के लिए भी बुकिंग करते हैं। देवउठनी ग्यारस के बाद आने वाले शादी के सीजन के लिए भी लोग शुभ मुहूर्त के अनुसार बुकिंग करते हैं। 2022 की तुलना में इस बार हाई रेंज ज्वेलरी की डिमांड है, इसलिए व्यापारियों ने खास तैयारी की है। पारंपरिक खरीदी के रूप में सोने-चांदी के सिक्कों के अलावा भगवान की मूर्तियां की सेल भी अधिक होगी।

बहीखातों की होगी खरीदी बर्तन खरीदी का भी महत्व

कमरी मार्ग के अलावा अब शहर के अलग-अलग हिस्सों में व्यापारी और उद्योगपति बहीखाते खरीदते हैं। बर्तनों की खरीदी का भी विशेष महत्व है। बर्तन बाजार में दुकानों को खास रूप से सजाया जा रहा है। इस साल 2022 की तुलना में दोनों सेक्टर में 15 फीसदी अधिक डिमांड है।

ऑटोमोबाइल : दशहरा, धनतेरस के अलावा पुष्य नक्षत्र पर भी वाहनों की बड़ी संख्या में खरीदी होती है। कुछ लोग धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदने के लिए बुकिंग पुष्य नक्षत्र को करते हैं। शहर में वाहनों के शोरूम हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स : बड़े शोरूम में ग्राहकों के लिए विशेष छूट के साथ ही गिफ्ट दिए जा रहे हैं। शहर में इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स की बड़ी संख्या दुकान और शोरूम हैं दिवाली पर सजावट से जुड़ी लाइटिंग की खरीदी भी इस बार पिछले साल से बेहतर होने की उम्मीद है। फर्नीचर सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी रही। ऑनलाइन मार्केट की चुनौती के चलते शोरूम संचालकों ने उत्पादों पर अच्छे ऑफर दिए हैं।

Share This Article