Popup Image
Advertisement

जीरो पॉइंट ब्रिज के नीचे मिली जीरापुर के युवक की लाश

उज्जैन। जीआरपी ने जीरो पॉइंट ब्रिज के नीचे से राजगढ़ जिले के जीरापुर निवासी एक विद्यार्थी की लाश बरामद की है। पटरियों पर उसका शव क्षत विक्षत स्थिति में था।

Advertisement

जीआरपी को रात करीब डेढ़ बजे लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर लाश जब्त की गई तथा पास से मिले मोबाइल के जरिए मृतक की शिनाख्त हुई। शव जीरापुर निवासी धर्मेंद्र पिता कालूराम वर्मा (30) का था। परिजनों से फोन पर बात होने पर पता चला कि धर्मेंद्र स्टूडेंट हैं और मंगलवार दोपहर को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। वह उज्जैन कैसे पहुंचा इस बारे में परिजनों को भी जानकारी नहीं है। बुधवार दोपहर को परिजन उज्जैन पहुंचेगे। इसके बाद पोस्टमार्टम कर बॉडी परिजनों को सौंपी जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें