Advertisement

The Freelancer- The Conclusion वेब सीरीज की रिलीज डेट का एलान

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी वेब सीरीज ‘द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस सीरीज के जरिए अनुपम खेर ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज के चार सीजन एक सितंबर को रिलीज चुके हैं। जो दर्शक ‘द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन’ का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। निर्माताओं ने गुरुवार को इस सीरीज का मोशन पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट का एलान किया है।

Advertisement

‘द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन’ के निर्माताओं ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के आधिकारिक एक्स हैंडल पर सीरीज का दमदार मोशन पोस्टर साझा किया है। इसके साथ ही मेकर्स ने बताया कि इस सीरीज के बाकी एपिसोड 15 दिसंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किए जाएंगे।

Advertisement

अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की ‘द वैक्सीन वॉर’ में नजर आए थे। इस फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, सप्तमी गौड़ा, राइमा सेन, गिरजा ओक, निवेदिता भट्टाचार्य और मोहन कपूर नजर आए थे। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, अनुपम खेर की आने वाले फिल्मों की बात करें तो अभिनेता ‘द फ्रीलांसर’ के अलावा ‘द इंडिया हाउस’, ‘इमरजेंसी’, ‘विजय 69’ और ‘मेट्रो इन दिनों’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें