Advertisement

एक्टिवा में सेल्फ देते ही भड़की आग, गैरेज में मची अफरा-तफरी

देवास। मेंढकी रोड स्थित राजाराम नगर में सोमवार दोपहर एक ऑटो गैरेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्बोरेटर सुधारने के बाद एक्टिवा में सेल्फ देते ही अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से लपटें उठने लगीं। आग की घटना से आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Advertisement

बताया जाता है कि राजाराम नगर स्थित लखन ऑटो पार्ट्स पर क्षेत्र का ही एक युवक एक्टिवा का एवरेज सुधारने के लिए लाया था। मैकेनिक स्वरूप सिंह एक्टिवा के कार्बोरेटर को सुधार रहे थे। काम पूरा होने के बाद जैसे ही उन्होंने गाड़ी में सेल्फ दिया, उसी दौरान अचानक एक्टिवा में आग लग गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें