महिला को पति ने इतना पीटा कि दोनों पैर टूट गए

By AV NEWS

खाना नहीं बनाने पर हुआ था विवाद

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:खाना नहीं बनाने की बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पति ने महिला की सरिये से जमकर पिटाई कर दी। इसमें महिला के दोनों पैर टूट गए।

भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि सुल्तान बी की उसके पति अरब अली निवासी खलाना ने पिटाई की। पति पीओपी का काम करता है और सोमवार शाम को घर लौटा था। खाना तैयार नहीं था। इस पर पति ने जब महिला से खाना नहीं बनाने की बात पूछी तो उसने कमाई नहीं होने का हवाला देकर कहा-कमाते नहीं हो खाना कहां से बनेगा।

इसी बात से नाराज होकर अरब अली ने पत्नी सुल्तान बी को जमकर पीटा। सरिये से पिटाई के कारण महिला के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई। महिला को उसके बेटे ने बचाया और जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article