Advertisement

शुभमन गिल बने Gujarat Titans के नए कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल होंगे। फ्रैंचाइजी ने सोमवार को इसका ऐलान किया। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के टीम छोड़ने की वजह से यह बदलाव हुआ है।

Advertisement

हार्दिक अगले सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेलते नजर आएंगे। MI ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा आज सोशल मीडिया पर की। वहीं, MI ने कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से ट्रेड कर दिया है।

गिल IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर थे। गिल ने 7 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे। 24 साल के गिल ने साल 2018 में IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक कुल 91 मैचों में 2790 रन बनाए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें