Advertisement

एशियन गेम्स सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका आमने-सामने, बिना खेले मिली एंट्री

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगा टीम इंडिया का सामना

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के निशिन स्थित आइची प्रीफेक्चरल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। तीसरे क्वार्टर फाइनल में नेपाल के खिलाफ मुकाबले रद्द होने के कारण श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंच गया है।

सेमीफाइनल तक दोनों टीमों का सफर

Advertisement

भारतीय टीम ने अपने क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण मैच धुलने के बाद सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एशियन गेम्स के नियमों के अनुसार, मैच रद्द होने पर हाई आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग वाली भारतीय टीम को विजेता घोषित कर अगले दौर में भेज दिया गया। दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम ने अपने क्वालिफिकेशन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम-8 का सफर तय किया था, लेकिन उनका भी क्वार्टर फाइनल मुकाबला रद्द हो गया और उन्हें भी सेमीफाइनल का टिकट हाई रैंकिंग के कारण हासिल हो गया।

भारत और श्रीलंका का स्क्वॉड

Advertisement

भारत टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी।

श्रीलंका टीम: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, सहान अराचिगे, थारिंडु रथनायके, नुवान तुषारा, एशेन बंडारा, लसिथ क्रोसपुले, नुवानिदु फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, सोहन डी लिवरा, वनुजा सहन, सिनेथ जयवर्धने, गारुका संकेथ।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें