आज का राशिफल (28 दिसंबर 2023)

By AV NEWS

मेष :मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोत्तरी होगी। शुभांक-१-३-५

वृषभ: दिनभर का माहौल आडंबरपूर्ण और व्ययकारी होगा। वरिष्ठ लोगों से कहासुनी के कारण तनाव पैदा हो सकता हे। संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। शुभांक-३-६-९

मिथुन: घर के सदस्य मदर करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। मनोरथ सिद्धि का योग है। सोसायटी में मान मिलेगा। शुभांक-५-६-७

कर्क: सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। प्रेमभाव बढ़ेगा। आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। शुभांक-३-५-७

सिंह: कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-३-५-७

कन्या: आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। शुभांक-२-५-७

तुला:  व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। कार्यसिद्धि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शुभांक-५-७-८

वृश्चिक:  कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। शुभांक-३-६-९

धनु: यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान बढ़ेगा। शुभांक-४-६-८

मकर:  मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक संपत्ति से लाभ। नैतिक दायरे में रहे। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। यात्रा का योग है। शुभांक-३-६-८

कुंभ: परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। शुभांक-३-६-८

मीन:  अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शुभांक-२-४-६

Share This Article