उज्जैन में 5 को युवा अधिकार रैली, 6 को बडऩगर में महिला संवाद

By AV NEWS

भारत जोड़ो न्याय यात्रा….. उज्जैन पहुंचकर सबसे पहले करेंगे भगवान महाकाल के दर्शन

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उज्जैन जिले में होने वाले कार्यक्रम लगभग तय हो गए है। राहुल गांधी उज्जैन में युवा अधिकार रैली (रोड शो) में हिस्सा लेंगे। बडऩगर में महिला संवाद होगा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि यात्रा दो मार्च को राजस्थान के धौलपुर से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अंतर्गत प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया है। राहुल गांधी उज्जैन में युवा अधिकार रैली निकालेंगे। बडऩगर में महिला संवाद होगा। इसमें राहुल गांधी महिलाओं के हित में काम करने वाले विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं के साथ चर्चा करेंगे। वहीं, उज्जैन में युवा अधिकार रैली होगी। यात्रा के दौरान छह मार्च को बदनावर में आदिवासी न्याय सभा होगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को राजस्थान से एमपी में प्रवेश करेगी। मप्र में यह यात्रा 5 दिन रहेगी। मुरैना से शुरू होकर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन होते हुए रतलाम के बाद राजस्थान में फिर प्रवेश करेगी।राहुल गांधी की यात्रा मप्र में 5 दिनों तक रहेगी। वे मुरैना से उज्जैन तक अलग-अलग समूहों में सात प्रमुख वर्गों के साथ संवाद करेंगे। इनमें अग्निवीर योजना के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षार्थियों, एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं, महिलाओं से संवाद करेंगे।

हर पाइंट के लिए एक प्रभारी नियुक्त

कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा के पूरे रूट पर हर स्थान के लिए एक नेता को जिम्मेदारी दी गई है। स्वागत, रोड शो, नुक्कड़ सभा, दोपहर भोजन, रात्रि विश्राम ,संवाद और जनसभा के लिए सीनियर लीडर इंचार्ज बनाए गए हैं।

रोड शो के पहले महाकाल दर्शन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आगमन ५ मार्च को मक्सी से होगा। मक्सी में दोपहर का भोजन होगा। और फिर यहीं पर परीक्षार्थियों से राहुल गांधी संवाद करेंगे। यहां स्वप्निल कोठारी, विक्रांत भूरिया और आशुतोष चौकसे प्रभारी बनाए गए हैं। इसके बाद कायथा में विधायक महेश परमार और विजयगंज मंडी में मनोज राजानी के नेतृत्व में स्वागत होगा। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ पांच मार्च को पहुंचेंगे।

उज्जैन आने पर भगवान महाकाल के दर्शन के बाद राहुल गांधी महाकाल चौराहा से, गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा-सतीगेट, कंठाल, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा होते हुए देवासगेट चौराहा तक रोड शो करेंगे। इस रोड शो को युवा अधिकार रैली नाम दियश है। राहुल वाहन में सवार रहकर जनता का अभिवादन स्वीकारते हुए आगे बढ़ेंगे। देवास गेट पर नुक्कड़ सभा होगी। इंगोरिया में रात्रि विश्राम होगा। राहुल गांधी 6 मार्च को सुबह इंगोरिया में पीएससी के परीक्षार्थियों संवाद करेंगे। इसके बाद बडऩगर में महिला संवाद-रोड शो होगा।

Share This Article