Advertisement

होटल के कमरे कम किराये पर लगाने की बात से हुआ था विवाद

रात 2 बजे कोट मोहल्ला में दो पक्षों में चाकूबाजी, पांच घायल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:रात 2 बजे कोट मोहल्ला स्थित होटल संचालकों के बीच कमरे का कम किराया लेने की बात को लेकर विवाद के बाद चाकूबाजी हुई, जिसमें 5 लोग घायल हुए। 2 गंभीर घायलों को इंदौर रैफर किया गया। महाकाल थाना पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ धारा 307 में केस दर्ज किया है।

इरफान पिता अब्बास अली 47 वर्ष निवासी कोट मोहल्ला ने बताया कि उसके भाई मोईन और मोहम्मद सलीम पर सिद्दिक पिता फारूक, फारूक पहलवान, रफीक, इमरान, डायमंड होटल वाले ने चाकू से हमला कर गंभीर घायल किया था। लोगों ने इरफान और उसके भाई फरहानउद्दीन, इरफान अली को सूचना दी।

Advertisement

रात 2 बजे वह अपने घायल भाइयों को सड़क से उठाकर अस्पताल ले जा रहे थे तभी आरोपियों ने घेरकर चाकू व अन्य हथियारों से हमला बोलकर घायल कर दिया। पांचों भाई को परिजनों ने उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से मोईन और मो. सलीम को गंभीर चोट आने पर इंदौर रैफर किया गया। इधर महाकाल थाना पुलिस ने फारूक पहलवान सहित सिद्दिक, रफीक, इमरान के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच होटल के कमरे कम किराये पर देने की बात को लेकर विवाद हुआ था।

इधर आधी रात को ग्रीन पार्क कॉलोनी में भी हुई मारपीट

Advertisement

उज्जैन। ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित मस्जिद में नमाज पढ़कर बाहर निकले लोगों पर तीन लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीलगंगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जाकिर खां पिता चांद खां निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी पर सिराज एहमद पिता अब्दुल करीम निवासी पाश्र्वनाथ सिटी नागझिरी, इरफान पिता रहीम, इमरान पिता रहीम निवासी मक्सी, मोइन पिता नूर अहमद निवासी नीलगंगा ने सुबह 3.30 बजे ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित मस्जिद के बाहर हमला किया।

मारपीट में दो अन्य लोग भी घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जाकिर ने पुलिस को बताया कि सिराज व अन्य परिवारजन पति पत्नी के विवाद में समझौते के लिए कल ग्रीन पार्क कॉलोनी आये थे। दोनों पक्षों के बीच दिन में समझौता भी हो गया, जिसके बाद सुबह उक्त लोगों ने मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकलते समय हमला बोल दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें