Advertisement

होलिका दहन के दिन करे ये उपाय

कई लोगों का जीवन बहुत ही कष्टकारी और संघर्षों से भरा होता है। वे इससे निपटने के लिए लगातार कोशिश करते रहते हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें सुख प्राप्त नहीं होता है। अगर आपकी भी जिंदगी बेरंग हो चुकी है तो इस होली खोई खुशियों के रंगों को वापस ला सकते हैं। आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप होलिका दहन के दिन अपनाकर सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

आर्थिक मजबूती के लिए

 

अगर आप काफी समय से आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो इस होलिका दहन के दिन नारियल को गोले में बुरा भरकर होलिका की अग्नि में डाल दें। होलिका दहन के दिन इस उपाय को करने से पैसों से जुड़ी सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। आपको फिर कभी धन की समस्या नहीं होगी।

Advertisement

नौकरी के लिए

कड़ी मेहनत के बाद भी कोई भी नौकरी हाथ नहीं लग रही है तो होलिका दहन के दिन इस उपाय को जरूर से करें। जहां होलिका दहन हो रहा है वहां नारियल, सुपारी और पान भेंट कर दें। इस उपाय को करने से आपकी जल्द ही नौकरी लग जाएगी और घर में खुशियां लौट आएंगी।

Advertisement

नकारात्मतक शक्तियों को दूर करने के लिए

होलिका दहन के बाद लकड़ी की राख को घर लाएं और उसमें राई और नमक मिला दें। इसके बाद उसे किसी साफ-सुथरे बर्तन में डालकर घर के किसी पवित्र स्थान पर रख दें। इस उपाय को घर से घर से नकरात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ अगर आपका बुरा वक्त चल रहा है तो वह भी दू हो जाएगा।

धन के लिए

कहते हैं कि होलिका दहन की राख को पोटली में भरकर उसे तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इतना ही इस उपाय को होलिका दहन के दिन करने से संचित धन में तेजी से बढ़ोतरी होती है। तो अगर आप भी पैसों की तंगी को हमेशा दूर रखना चाहते हैं तो होलिका दहन के दिन इस उपाय को जरूर करें।

भय दूर करने के लिए

अगर किसी इंसान को टोने-टोटके की समस्या है या टोने टोटके का भय है तो होलिका दहन की राख का तिलक लगाने से इस भय से मुक्ति मिलती है। साथ ही व्यक्ति के अंदर आत्मबल की वृद्धि होती है। तो अगर आप भी ऐसी किसी समस्या से प्रभावित है तो इस होलिका दहन के दिन इस उपाय को जरूर अपनाएं।

Related Articles