होली खेलने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज़ें

By AV News

होली के दिन रंग, गुलाल से खेलने में खूब मजा आता है। लेकिन होली के रंगों का असर त्वचा पर सबसे अधिक पड़ता है। होली खेलने के बाद कई लोगों को चेहरे पर खुजली, रेडनेस और जलन की समस्या होने लगती है। वहीं कई लोगों के लिए अपने चेहरे से होली के रंग को छुड़ाना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप होली खेलने से पहले अपनी त्वचा की पूरी देखभाल करेंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। आइए, जानते हैं होली खेलने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए

नारियल तेल
अगर आप होली खेलने बाहर जा रहे हैं, तो चेहरे पर नारियल तेल जरूर लगा लें। नारियल तेल स्किन को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही त्वचा को होली के रंगों से भी बचाता है। तेल लगाने से होली के रंग को हटाने में आसानी होती है। दरअसल, तेल लगाने से त्वचा पर एक ऊपरी परत आ जाती है, जिससे होली का रंग त्वचा की गहराई तक नहीं जाता है और आसानी से रिमूव हो जाता है।

सनस्क्रीन
घर के अंदर होली खेले या बाहर, दोनों ही कंडीशन में सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। लेकिन अगर आप किसी ओपन एरिया में होली खेलने वाले हैं, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना अधिक जरूरी हो जाता है। सनस्क्रीन लगाने से त्वचा का धूप से बचाव होता है। टैनिंग नहीं होती है और स्किन डैमेज होने से बचती है।

एलोवेरा
चेहरे पर एलोवेरा लगाना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आप चेहरे पर एलोवेरा लगाएंगे, तो इससे त्वचा पर एक एक्सट्रा लेयर बन जाएगी। इससे त्वचा पर होली के रंगों का ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में एलोवेरा त्वचा को रंगों से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

पेट्रोलियम जैली
होली खेलने से पहले चेहरे पर पेट्रोलियम जैली भी लगाई जा सकती है। पेट्रोलियम जैली त्वचा पर एक मोटी परत बनाती है। इससे त्वचा को गहराई से नुकसान नहीं पहुंचता है। अगर आप पेट्रोलियम जैली लगाएंगे, तो होली का रंग भी आसानी से निकल जाएगा। इसलिए आप चाहें तो पेट्रोलियम जैली को चेहरे के साथ ही गर्दन, कान, हाथ और नाखूनों पर भी लगा सकते हैं।

मॉइश्चराइजर लगाएं
होली हो या नॉर्मल डे, चेहरे को मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है। चेहरे को मॉइश्चराइज करने से स्किन में नमी बनी रहती है। स्किन फ्रेश और यंग नजर आती है। अगर आप होली खेलने वाले हैं, तो भी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। इससे चेहरे की त्वचा पर लेयर बन जाएगी और होली के रंगों का असर अधिक नहीं होगा। आप मॉइश्चराइज के बाद सनस्क्रीन अप्लाई कर सकते हैं।

पूरे कपड़े पहनें

अगर आप किसी भी प्रकार के स्किन इंफेक्शन से बचना चाहते हैं तो पूरे कपड़े पहनें। होली खेलने से पहले उन कपड़ों का चुनाव करें जो कि पूरे बदन वाले हों जिससे आपकी स्किन का बचाव हो और इंफेक्शन खतरा कम हो। तो, होली खेलने जाएं तो पूरे कपड़े पहन कर जाएं।

Share This Article