Advertisement

साध्वी जी का महत्वपूर्ण सामान नीलगंगा पुलिस ने ढूंढ निकाला…

उज्जैन:गत दिनों श्री सुभाष नगर चौमुखा जिनालय में विराजित साध्वी श्री चारुधर्मा श्री जी मसा का जरूरी सामान व नगदी एक अज्ञात ई रिक्शा चालक कहीं लेकर फरार हो गया था।

Advertisement

जिस पर श्री संघ के सुशील जैन की ओर से की गई शिकायत व दिए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नीलगंगा थाना पुलिस ने ग्राम पान बिहार से उक्त रिक्शा चालक को खोजा और अधिकांश सामान जप्त कर लिया। अभी कुछ सामान और बरामद होना है।

साध्वी जी के सामान चोरी की घटना को समाज के सजग युवा डॉ. राहुल जी कटारिया ने पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा को भी अवगत कराया था। उनके निर्देश पर पुलिस सक्रिय हुई।

Advertisement

इस मामले का खुलासा करने में नीलगंगा टीआई विवेक कनोडिया जी, दीपक दिनकर जी, राहुल सिंह जी कुशवाह, लोकेश प्रजापति आदि की सराहनीय भूमिका रही। चालक के अत्याधिक बीमार होने की दशा में स्रहदयता दिखाते हुए समाज की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें