Advertisement

मध्यप्रदेश:BJP विधायक के पोते ने किया सुसाइड

सुसाइड नोट मिला,लिखी ये बात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

लॉ की पढ़ाई करने आया था

इंदौर में भाजपा विधायक के पोते ने सोमवार देर रात सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम विजय (19) पुत्र बापूलाल दांगी है, जो खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी का पोता था।

Advertisement

वह इंदौर में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। वह गांधी नगर के एक मकान में किराए से रहता था और इंदौर रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसने आत्महत्या क्यों की। यह पुलिस को अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद विधायक सहित अन्य परिजन इंदौर पहुंचे।

पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि ”मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें।” विधायक के पोते ने ऐसा कदम क्यों उठाया पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।विजय के पिता बापूलाल दांगी बिल्ड़रशिप का काम करते है। खिलचीपुर में उनकी पुश्तैनी जमीन के साथ खेती भी है। उनके दो बेटे है। जिसमें बड़ा बेटा भी एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। बताया जाता है कि विजय ने इसी साल बीए लॉ में एडमिशन लिया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें