इंदौर : शोर तो खैर नहीं, हाईकोर्ट ने दिया हर थाने को साउंड मीटर

इंदौर। बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ (जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस जय कुमार पिल्लई) ने सख्त आदेश दिया है। रिट याचिका में 26 अक्टूबर को कोर्ट ने पुलिस और नगर निगम को 3 हफ्ते में अनुपालन रिपोर्ट देने को कहा है। अगली सुनवाई 23 नवंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी।
ध्वनि मापने वाले उपकरण हर थाने के ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए जाएंगे। हर थाने का नंबर अखबारों और पुलिस वेबसाइट पर प्रकाशित होगा। साइलेंस जोन की पूरी सूची अखबारों में विधिवत प्रकाशित करनी होगी। अन्य स्थानों के लिए भी जनता से सुझाव मांगे जाएंगे। कोर्ट ने कहा त्योहारों में पुलिस शोर पर नियंत्रण करने में असहाय दिखी। सभी थानों में मिली शिकायतों और पुलिस द्वारा खुद दर्ज शिकायतों का रिकॉर्ड तलब किया। हर एसएचओ अपने वार्ड से 2 स्वयंसेवक नियुक्त करेगा। ये शोर करने वालों का वीडियो बनाकर पुलिस को भेजेंगे।








