Advertisement

इंदौर : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो स्टूडेंट्स, दोनों की मौत

शहर में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई। घटना राऊ थाना क्षेत्र की सिलकॉन सिटी में हुई।जानकारी के अनुसार दोनों छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे। बताया जाता है कि एक-दूसरे को बचाने में दोनों छात्रों की जान चली गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में दिव्‍यांश पिता मनोज कानूनगो उम्र 21 साल और नीरज पिता मनोहर पटेल उम्र 26 साल की मौत हुई।दोनों देवास निवासी बताए गए हैं।

दिव्‍यांश बीफार्मा का छात्र था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव अस्‍पताल भ‍िजवा दिए हैं।पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात हुई। दोनों छात्रों की हाईलेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा कैसे हुआ इस बात की अभी जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें