Advertisement

नौतपा का पहला दिन…. 6 राज्यों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल में गर्मी के कारण फ्लाइट नहीं उड़ सकी, राजस्थान में 2 दिन में 13 की मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

नई दिल्ली। आज 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है। यहं 2 जून तक रहेगा। इस दौरान देश के कुछ हिस्सों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के लिए लू (हीटवेव) का रेड अलर्ट जारी किया है। ज्योतिष के हिसाब से सूर्य कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तब से नौ दिन तक नौ तपा होता है।

उत्तर भारत में शुक्रवार को औसत अधिकतम तापमान 49 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान में गर्मी से 5 मौतें हुईं। राज्य में 2 दिन में यह आंकड़ा 13 हो गया है। भोपाल-हैदराबाद इंडिगो की फ्लाइट शुक्रवार को एक घंटे देरी से रवाना हुई। बताया गया कि बाहर का तापमान ज्यादा होने के चलते इंजन रिस्ट्रिक्टेड मोड में चला गया था। उधर, कश्मीर घाटी में भी तापमान बढ़ा है। यहां 23 मई को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 11 साल में सबसे ज्यादा रहा। 25 मई 2013 को 32.2 डिग्री सेल्सियस था।

Advertisement

9 दिन यानी २ जून तक तेज गर्मी रहेगी

सूर्य के कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही आज 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है। आने वाले 9 दिन यानी, 2 जून तक तेज गर्मी रहेगी, क्योंकि सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ेगी। मध्यप्रदेश में भी नौतपा का असर रहेगा। पहले ही दिन गुना, अशोकनगर और निवाड़ी में लू का रेड अलर्ट है। यदि 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो 5 साल ऐसे रहे, जब नौतपा में प्रदेश जमकर तपा।

Advertisement

Related Articles

Write a review