Advertisement

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

रविवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसके बाद वो स्वतंत्र भारत के 20वें प्रधानमंत्री बन गए हैं.एनडीए सरकार में मोदी के अलावा 30 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की, 5 नेताओं ने राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और 36 नेताओं ने राज्य मंत्री की शपथ ली है.बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे. इससे पहले लगातार तीन कार्यकाल तक वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे.2019 में नरेंद्र मोदी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने. अब 2024 में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है.

Advertisement

हालांकि जिस तक 2019 में बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत था, 2024 में बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं है.नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए गठबंधन ने 543 में से 293 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें