सीएम ने जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की दिलाई शपथ

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मोदी का चोपड़ा का हुआ कायाकल्प

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन जिला प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोत मोदी का चोपड़ा का कायाकल्प किया गया है। मुख्यमंत्री ने मोदी का चोपड़ा जल स्त्रोत का भ्रमण किया। जिला प्रशासन को इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के साथ बेहतर रखरखाव करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि मोदी का चोपड़ा गोवर्धन सागर का ही एक अंग है। इसकी विशेषता यह है कि यहां सदैव पानी की निर्बाध रूप से आपूर्ति बनी रहती है।

मोदी का चोपड़ा अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा दशहरा का यह पावन अवसर है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तय किया गया था कि पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा तक हमारे नदी , कुएं ,पोखर, तालाब, झरने आदि जल स्रोतों के साथ हमारी ऐतिहासिक धरोहर चोपड़ा बावडिय़ों के संरक्षण और संवर्धन का काम किया जाएगा। मुझे बताते हुए खुशी है कि जल गंगा संवर्धन अभियान सफल रहा है।

6 लाख से अधिक लोगों द्वारा अभियान में जन भागीदारी की गई है। जल स्रोतों की संरक्षण के लिए 4000 करोड़ रुपए से अधिक के काम किए जा रहें हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी को जल स्त्रोत के संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles