24 खंभा से हरसिद्धि पाल तक निगम की चली JCB

ट्रैफिक की कवायद : निगमायुक्त बोले अतिक्रमण हटाएं
नाली के अतिक्रमण निगमायुक्त की मौजूदगी में हटे
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नगरनिगम का अमला ट्रैफिक स्मूथ बनाने की कवायद कर रहा है। निगमायुक्त खुद सड़क पर से अतिक्रमण हटवा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को महाकाल चौराहा, 24 खंबा, हरसिद्धि पाल, गोपाल मंदिर क्षेत्र में नाली पर बने ओटले अपनी मौजूदगी में तुड़वाए। अवैध ठेले और गुमटी वालों को भी खदेड़ा गया। निगमायुक्त ने रिमूवल गैंग के प्रभारियों को साफ किया कि वे अपने इलाकों की मॉनिटरिंग करें। अगर अतिक्रमण मिलता है तो तत्काल हटाएं। किसी को भी रियायत नहीं दें।
दरअसल, शहर के सबसे बड़ी दिक्कत ही अतिक्रमण हैं। अगर यह व्यवस्था ही ठीक कर ली जाए तो सड़कों के चौड़ीकरण की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। नालियों, फुटपाथ के साथ सड़कों की दोनों साइड पर अतिक्रमण होने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे चलती है। अब निगमायुक्त ने अतिक्रमण हटाने का फैसला किया है।
मंगलवार को उन्होंने महाकाल चौराहा ,24 खंबा, हरसिद्धि पाल,गुदरी चौराहा,गोपाल मंदिर क्षेत्र में नाली के ऊपर बनाए गए ओटले और चढ़ाव तुड़वा दिए रिमूवल गैंग ने जेसीबी से इसे ढहा दिया।
रेस्टोरेंट पर लगा 20 हजार का जुर्माना
गुदरी चौराहा पर स्थित रेस्टोरेंट पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। संचालक ने नाली पर तो अतिक्रमण कर ही रखा था।









