Advertisement

केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड, 150 लोगों की मौत

400 से ज्यादा लोग लापता; सेना बुलाई गई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

केरल के वायनाड में तेज बारिश की वजह से सोमवार देर रात 4 अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच हुए लैंडस्लाइड में 4 गांव बह गए। मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां भी बह गईं।

केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद हुई लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 151 हो गई है। 131 लोग अस्पताल में हैं, जबकि 220 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई गई है।

Advertisement

आर्मी, एयरफोर्स, NDRF, SDRF, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। देर रात तक 1 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया, 3 हजार लोगों को रिहैब सेंटर में भेजा गया है।रेस्क्यू का आज दूसरा दिन है। मौसम विभाग ने वायनाड समेत 5 जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ सकती है।

वायनाड में स्वास्थ्य कर्मियों की अधिक टीमों को तैनात किया जाएगा।इसके साथ ही स्वास्थ्य ने एक नियंत्रण कक्ष भी खोला है और आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं।

Advertisement

इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की। पीएम ने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि ‘वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और उन घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान चल रहा है।’

राहत राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हादसे को लेकर राहत राशि की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Related Articles

Write a review