राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंचीं,सीएम ने किया स्वागत

दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनकी अगवानी की। इसके बाद राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचीं। यहां वे स्थानीय कलाकारों से मुलाकात करेंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
वो रेसीडेंसी कोठी में रात्रि विश्राम करेंगी। इस दौरान दिल्ली से चलने वाली सारी गतिविधियां और फैसले भी कोठी से होंगे। गुरुवार 19 सितंबर को राष्ट्रपति सुबह उज्जैन में महाकाल दर्शन करेंगी। यहां इंदौर-उज्जैन सिक्स-लेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगी। इंदौर लौट कर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसके बाद दिल्ली लौट जाएंगी।
Advertisement








