Advertisement

इंदौर में लापता 4 साल के बच्चे का शव मिला

इंदौर में तीन दिन से लापता 4 साल के बच्चे का शव मिल गया है। एसडीईआरएफ की टीम उसे दो दिन से तलाश कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार को एमआर-10 नाले में बच्चे का शव पानी में तैरता मिला। बच्चे के पिता ने उसे ढूंढकर लाने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

बाणगंगा पुलिस ने बताया कि भागीरथपुरा से किशू (4) पिता राहुल खेलते-खेलते लापता हो गया था। वह परिवार के साथ धार से इंदौर एक प्रोग्राम में आया था। परिवार ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी।

पुलिस ने भी अपहरण के एंगल पर अनंत चतुर्दशी की झांकी के चलते बाहर से आकर खिलौने और अन्य सामान बेचने वाले लोगों के डेरे में जाकर पूछताछ और सर्चिंग की थी। लेकिन सफलता नहीं मिली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें