Advertisement

मप्र में बनेगा जैन कल्याण बोर्ड, सीएम ने किया ऐलान

अक्षरविश्व न्यूज:भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकार जैन कल्याण बोर्ड का गठन करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। वे शनिवार को भोपाल स्थित सीएम हाउस में क्षमा वाणी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

सीएम ने एक और अहम घोषणा करते हुए कहा कि विहार के दौरान मुनि, आचार्य, साधु-संत जब भी किसी निकाय या पंचायत से गुजरेंगे और उन्हें किसी शासकीय भवन की आवश्यकता होगी, तो शासन उन्हें नि:शुल्क और सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराएगा।

सीएम ने ये भी कहा कि सागर में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम आचार्य विद्यासागर जी महाराज के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने जैन समाज को लेकर कहा कि कमल दल विशाल जलराशि में होने के बाद भी अपने ऊपर एक बूंद भी पानी को स्वीकार नहीं करता है, इस तरह का स्वभाव जैन समाज में है।

Advertisement

जियो और जीने दो हमारे शासकों की प्रवृत्ति रही

सीएम ने कहा, जियो और जीने दो हमारे शासकों की प्रवृत्ति रही है। हमारे देश ने किसी देश को गुलाम नहीं बनाया। जियो और जीने दो का दर्शन हमारे रोम-रोम में है। बड़ा आदमी अगर किसी को क्षमा करे तो यह वीरता की श्रेणी में आता है। अगर समर्थ और शक्ति संपन्न व्यक्ति में क्षमता का भाव हो तो वह वीरता ही होती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें