घर के बाहर खड़े ऑटो में बदमाश ने आग लगाई, राहगीर ने बताया

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में घर के बाहर खड़े ऑटो में अज्ञात बदमाश ने आग लगा दी। मामले की शिकायत थाने में की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
राजरायल कॉलोनी में रहने वाले सद्दाम हुसैन पिता जाकीर हुसैन ने चिमनगंज थाने में उसकी ऑटो में अज्ञात बदमाश द्वारा आग लगाने का आवेदन दिया दिया। उसने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर की रात को घर के बाहर ऑटो खड़ी की थी। रात 12 बजे तक जाग रहा था। रात 12.45 बजे राहगिर ने घर का दरवाजा बजाकर जगाया।
घर के बाहर आकर देखा पड़ोसी ऑटो में लगी आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास कर रहे थे। सद्दाम ने पुलिस को बताया कि मेरी ऑटो में जीजा गांधी नगर में रहने वाले जावेद अली ने लगाई है। उससे पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू की है।









