दूसरी मंजिल पर चद्दर शेड लगा रहे युवक पर गिरी दीवार, मौत

उज्जैन। चद्दर का शेड लगा रहे युवक पर दीवार गिर गई। जिस व्यक्ति के यहां वह काम कर रहा था उसने युवक का शव उठाकर सडक़ पर रख दिया। परिजन ने काम कराने वाले व्यक्ति पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्हेल में रहने वाला 38 वर्षय विनोद पांचाल पिता श्यामलाल चद्दर के शेड लगाने का काम करता था। उसके भाई लोकेश पांचाल ने बताया कि बुधवार को विनोद रूईगढ़ा स्थित गोपी गार्डन के पीछे रहने वाले श्रवण सिंह ठाकुर के घर काम करने गया था। वह दूसरी मंजिल पर चद्दर का शेड लगा रहा था तभी उस पर दीवार गिर गई। सिर में गंभीर चोंट लगने के कारण वह गंभीर घायल हुआ।
श्रवणसिंह ने उसको उठाकर सडक़ पर रख दिया और परिजन को सूचना दी। विनोद को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। उसकी पांच बेटियां हैं और वह घर में अकेला कमाने वाला व्यक्ति था।









