होटल में गाजियाबाद का युवक मृत मिला

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र की एक होटल में एक यात्री का शव मिला है। मैनेजर ने इसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस ने बताया कि नीलकंठ द्वार के सामने नलिया बाखल स्थित होटल में मुकेश कुमार पिता वीर सिंह निवासी गाजियाबाद 1 सितंबर को अपने दोस्त विनीत गोयल के साथ ठहरा था। शुक्रवार सुबह होटल कर्मचारी रूम की सफाई करने पहुंचा तो मुकेश मृत हालत में पलंग पर था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाकर परिजन को सूचना दी है।
Advertisement
Advertisement









