Popup Image
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर प्रहार जारी है। सुकमा जिले के कोन्टा के भेज्जी इलाके में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों का बड़ा नुकसान हुआ है। मौके से 10 नक्सलियों के शव मिले हैं । साथ ही मौके से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं। इलाके में अभी भी सर्चिंग जारी है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मौके से जवानों ने तीन ऑटोमैटिक समेत कई हथियार भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के साथ सुबह में जवानों के साथ मुठभेड़ की शुरुआत हुई थी। दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई है। साथ ही कई ऑटौमैटिक हथियार भी मिले हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें