Advertisement

खत्म हो गया ई रिक्शा में लाल-पीले पट्टे का नियम

एक ही समय में दोनों प्रकार के वाहन हो रहे संचालित, यातायात प्रभावित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। शहर में तेजी से बढ़ती ई रिक्शा वाहनों की संख्या और इनके संचालन से प्रभावित होने वाले यातायात को दृष्टिगत रखते हुए आरटीओ व यातायात पुलिस ने एक फार्मूला तैयार किया था। कुछ महीनों तक यह फार्मूला लागू भी रहा। यातायात पुलिस ने इसका पालन कराया लेकिन वर्तमान में यह नियम शहर में खत्म हो चुका है।

यह था नियम

Advertisement

आरटीओ द्वारा ई रिक्शा चालकों के डाक्यूमेंट्स लेकर एक यूनिक कोड दिया गया था। साथ ही नियम बनाया गया कि आधे ई रिक्शा सुबह 3 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे व आधे दोपहर 3 से सुबह 3 बजे संचालित होंगे। इसके लिए लॉटरी के माध्यम से ई रिक्शा चालकों को लाल व पीले पट्टे भी लगाने के निर्देश दिए गए। नियम का पालन यातायात पुलिस को कराना था। उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान भी किया गया।

यह था मकसद

Advertisement

शहर में 6 हजार से अधिक ई रिक्शा का संचालन कुछ माह पूर्व तक हो रहा था। खास बात यह कि अधिकांश ई रिक्शा महाकालेश्वर, हरसिद्धी, कोट मोहल्ला चौराहा, चौबीस खंबा, रामघाट सहित पुराने शहर में ही संचालित हो रहे थे। इस कारण दूसरे वाहनों का सड़क पर संचालन मुश्किल हो गया था। इसी परेशानी से लोगों को बचाने के लिए आरटीओ व यातायात पुलिस ने ई रिक्शा को 12-12 घंटे की शिफ्ट में बांटकर लाल-पीले पट्टे लगाकर संचालित करने के निर्देश दिए थे।

अब लाल-पीले पट्टे एक साथ

कुछ माह तक नियम का पालन कराने के बाद यातायात पुलिस भी इसे भूल गई वहीं ई रिक्शा संचालक भी पुराने तरीके से अपने वाहन संचालित करने लगे हैं। वर्तमान में लाल पट्टे का समय सुबह 3 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच का निर्धारित है। लेकिन इसी समय में पीले पट्टे वाले ई रिक्शा भी संचालित हो रहे हैं। कुल मिलाकर यातायात पुलिस के जवान नियम का पालन नहीं करा पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुराने शहर में दूसरे वाहनों के चालक यातायात बाधित होने से परेशान हो रहे हैं।

इनका कहना

वर्तमान में लाल पट्टे वाले ई रिक्शा का समय सुबह 3 से दोपहर 3 बजे के बीच का है। एक ही समय में लाल व पीले पट्टे के ई रिक्शा संचालित होने की जानकारी मिली है। पुलिस द्वारा शीघ्र ही अभियान चलाकर नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।-डी.एस. परिहार, डीएसपी यातायात

Related Articles

Write a review