Advertisement

चौथानी सर की जहां मौत हुई वहां पड़े हैं खून के धब्बे और कांच के टुकड़े

अक्षरविश्व ऑन द स्पॉट: साइकिल ट्रैक पर रखे हैं बैरिकेड्स उसी से बचने के लिए संभवत: रोड पर आने से हुआ हो हादसा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

जांच अधिकारी बोले- सर की साइकिल स्मैकची ले गए, फुटेज अभी नहीं मिले

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। केमेस्ट्री पढ़ाने के लिए ख्यात सुरेश चौथानी सर की मौत की गुत्थी फिलहाल उलझी हुई है। नानाखेड़ा पुलिस दुर्घटना के अलावा हिट एंड रन के एंगल से भी जांच कर रही है। जांच अधिकारी का कहना है कि हादसे के सीसीटीवी फुटेज अभी नहीं मिले हैं। रही बात टक्कर के बाद मौके से मृतक की साइकिल कहां गई तो उसे स्मैचजी ले गए हैं।

Advertisement

बुधवार दोपहर अक्षर विश्व टीम शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप इंदौर-देवास बायपास पर उसी स्थान पर पहुंची जहां चौथानी की मौत हुई थी। यहां साइकिल ट्रैक पर खून के निशान सूख चुके हैं। पास ही कांच के टुकड़े और अन्य सामान पड़ा है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि उन्हें कार ने टक्कर मारी तो वह कितनी रफ्तार में होगी।

साइकिल ट्रैक पर रखे हैं बैरिकेड्स

Advertisement

जिस जगह पर हादसा हुआ वहां से चंद कदम दूर साइकिल टै्रक पर ही तीन बैरिकेड्स अब भी रखे हैं। संभवत: साइकिल चलाने के दौरान बैरिकेड्स से बचने के चक्कर में सुरेश चौथानी सडक़ पर आए होंगे, इसी दौरान उन्हें अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मार दी जिससे वह उछलकर गिरे और उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर बायपास का निर्माण किया जा रहा है। रोड अधूरा होने से वहां से कोई गुजरे नहीं इसलिए उन्हें रखा गया है।

घटनास्थल से 100 मीटर दूर लगे कैमरे

घटनास्थल से करीब १०० मीटर दूर सडक़ के दोनों ओर कुल चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिस जगह हादसा हुआ उस ओर लगे कैमरों का रुख अपोजिट साइड पर है, जबकि सडक़ के दूसरी ओर लगे कैमरों का रुख सामने की ओर है जिसमें हादसा कैसे हुआ, संभवत: रिकॉर्ड हुआ हो। हालांकि, चौथानी सर के साथी कोचिंग संचालक रितेश रानीवाला, मनोज सरस्वती, योगेश पोरवाल, नीरज राठौर, पंकज चांदोरकर और मनीष विजयवर्गीय ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे हैं जिसमें निसान कार टक्कर मारती दिखाई दे रही है।

हादसा एक नजर में – 49 वर्षीय मृतक सुरेश पिता गोपालदास चौथानी अपने महाकाल सिंधी कॉलोनी स्थित घर में अकेले ही रहते थे। उनका नियम था कि रात को खाना खाने के बाद वह साइकिल चलाने के लिए निकलते थे। वह नियमित 10 किमी साइकिलिंग करते थे। सोमवार रात भी वह रोज की तरह ही साइकिल लेकर निकले लेकिन फिर घर नहीं लौट सके। रात करीब ११ बजे हादसा हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई।

जांच जारी है
हादसे के फुटेज अभी नहीं मिल पाए हैं। मृतक की साइकिल स्मैकची ले गए हैं। फिलहाल जांच जारी है।
– धर्मेंद्र सूर्यवंशी, जांच अधिकारी, थाना नानाखेड़ा

Related Articles

Write a review