Advertisement

शिप्रा तट के उबड़-खाबड़ रास्तों पर तीन घंटे तक चले अफसर

सिंहस्थ तैयारी : रोजाना छह किलोमीटर पैदल चलकर देखेेंगे घाटों पर स्नान कैसे होगा

 

Advertisement

पहले दिन शनि मंदिर से वाकणकर ब्रिज तक का क्षेत्र देखा, एंट्री-एग्जिट पाइंट पर विचार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ की स्नान व्यवस्था देखने के लिए शनिवार को अफसर नदी किनारे उबड़-खाबड़ रास्तों पर चले। करीब छह किलोमीटर के इस सफर में कुछ की सांस ऊपर-नीची होती रही। इस दौरान अफसरों ने घाटों के एंट्री और एग्जिट पाइंट देखें। अगले कुछ दिनों तक रोजाना सुबह छह बजे से भ्रमण शुरू होगा।

Advertisement

अफसर ग्राउंड जीरो पर जाकर तैयारी परख रहे हैं। इसी कड़ी में संभागायुक्त आशीषसिंह कलेक्टर रौशनकुमार सिंह, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा और यूडीए सीईओ संदीप सोनी जल संसाधन और लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ शनिमंदिर पहुंची। सुबह छह बजे से टीम ने शिप्रा के लेफ्ट बैंक (उस पार) से मुआयना शुरू किया। खास बात यह थी कि शिप्रा के इस किनारे पर उबड़-खाबड़ और ऊंचे-नीचे रास्तों से टीम गुजरी। कहीं नाले कूदने पड़े और कहीं चढ़ाई भी चढऩी पड़ी। पहले दिन टीम ने करीब ६ किलोमीटर की दूरी तय की। सुबह 6 बजे से शुरू हुआ निरीक्षण 9 बजे वाकणकर ब्रिज के पास पूरा हुआ।

क्या देखा टीम ने

Advertisement

घाट तक एंट्री कैसे होगी और एग्जिट कैसे होगा।

घाट से पार्किंग कितनी दूर होगी और श्रद्धालुओं को कितना चलना होगा।

घाट तक पहुंचने के लिए एप्रोच कहां से दी जाएगी। शिप्रा के पैरेलल बन रहे एमआर रोड से घाट कितनी दूर रहेंगे।

एमआर रोड से घाट तक जाने के लिए कच्चे या पक्के रोड कहां- कहां बनाने होंगे

घाट पर कितने श्रद्धालु कितने समय में स्नान कर सकेंगे। यानी घाट की क्षमता क्या रहेगी।

एंट्री और एग्जिट पर कहीं भी श्रद्धालुओं की क्रॉसिंग नहीं हो, यह भी देखा गया।

सीईओ को पानी-पिला पिलाकर कराया दौरा
छह किलोमीटर के उबड़-खाबड़ रास्ते पर चलने में यूडीए सीईओ संदीप सोनी का खासी परेशानी आई। हालांकि वह पूरी ताकत से चलते रहे। बीच-बीच में उन्हें पानी भी पिलाया गया।

अब रोजाना सुबह छह बजे से होगा दौरा
अब रोजाना सुबह 6 बजे से शिप्रा के घाट देखें जाएंगे। यहां एंट्री और एग्जिट पाइंट बनाने के लिए मुआयना किया जा रहा है। एक सप्ताह में यह काम पूरा हो जाएगा।
आशीषसिंह, संभागायुक्त

सीएम के निर्देश पर ग्राउंड रियलटी चैक कर रहे हैं
सीएम डॉ. मोहन यादव ने घाटों तक श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में शिप्रा के लेफ्ट बैंक से आज छह किलोमीटर तक के घाट देखे हैं। एंट्री-एग्जिट, एप्रोच और पार्किंग की स्थिति जानी है।
रौशनकुमार ङ्क्षसह, कलेक्टर

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें