Advertisement

मध्य प्रदेश:पचमढ़ी में पारा 1°, 36 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में पहली बार इस सीजन में पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले शहडोल जिले का तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है अगले 2 दिन और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

Advertisement

17-18 दिसंबर से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। इधर राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 4.2 दर्ज किया गया इसी प्रकार उमरिया का 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रविवार को भोपाल, इंदौर समेत 36 जिलों में शीतलहर, कोल्ड डे का अलर्ट है। विदिशा, सीहोर, शाजापुर और रायसेन में पेड़-पौधों की पत्तियों पर बर्फ जम सकती है।

आज इन जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Advertisement

शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, जबलपुर और शहडोल में ऑरेंज अलर्ट है। जबलपुर और शहडोल में शीतलहर चलेगी, जबकि बाकी जिलों में बर्फ तक जम सकती है।

मंदसौर, रतलाम, बड़वानी, देवास, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, उमरिया, सिवनी, मंडला, अनूपपुर, सिंगरौली में शीतलहर चल सकती है।इंदौर, सीधी, नरसिंहपुर, राजगढ़, बैतूल, धार, उज्जैन, राजगढ़ में कोल्ड डे का अलर्ट है।नीमच में सर्द हवा चलने के साथ कोल्ड डे यानी, ठंडा दिन भी रह सकता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें