Advertisement

आज का राशिफल ( 21 दिसंबर 2024 )

मेष – प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में प्रभावशाली रहेंगे. भावनात्मक मामलों में सकारात्मक रहें. मैत्री भावना बढ़ेगी. स्वजनों से मतभेद दूर होंगे. घर परिवार में सुख सौख्य सहजता बढ़ेगी. दैनिक रुटीन संवारेंगे. बड़ों की सीखों और जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे. जीत का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. प्रेम में सफल होंगे. मन के मामले बनेंगे. बड़ों की आज्ञाकारिता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. सक्रियता साहस से आगे बढ़ेंगे. बौद्धिक कार्यों में तेजी बढ़ाएंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वृष – पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें. अपनों की भावनपाओं को ठेस न पहुंचाएं. अनुभवियों बात ध्यान से सुनें. भावावेश में आने से बचें. धैर्य और विश्वास दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें. संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे. भवन वाहन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. सुनी बातों पर भरोसा करने से बचेंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि रखेंगे. हस्तक्षेप से बचें. आवश्यक जानकारी साझा करने का प्रयास रखें. परिजनों से सुलह सलाह सामंजस्य बनाए रखें. जल्दबाजी में निर्णय न लें.

मिथुन – चर्चा संपर्क औरसंवाद के मामलें में पहल बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक गतिविधियों में सहज रहेंगे. विभिन्न प्रयासों में गति बनी रहेगी. सबके साथ सहयोग से आगे बढ़ेंगे. संपर्क क्षेत्र बड़ा बनाएंगे. साहस पराक्रम बना रहेगा. लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे. सुविधाओं पर जोर रखेंगे. साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. आलस्य त्यागें. वातावरण अनुकूल रहेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल होंगे. सामाजिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे.

Advertisement

कर्क – वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. संबंधों में संतुलन बनाए रखेंगे. कुल परिवार के मामले पक्ष में बनेंगे. धन संपदा के विषयों में तेजी बनाए रखें. अपनों से करीबी बढ़ाएंगे. परिजनों से सलाह लेंगे. नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे. जीवनशैली आकर्षक रहेगी. भव्य आयोजनों से जुड़ें़गे. स्वजनों से भेंट होगी. अतिथि आगमन बना रहेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. मान सम्मान देंगे. चहुंओर समर्थन बना रहेगा. निजी जीवन में शुभता रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. वचन निभाएंगे.

सिंह – जीवन में सुख सौख्य बढ़ेगा. कारोबार में तेजी रखेंगे. सभी का दिल जीतेंगे. परिजनों का सहयोग समर्थन मिलेगा. संस्कारों को बल मिलेगा. आर्थिक प्रयास संवरेंगे. खुशियां साझा करेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता पर जोर देंंगे. नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. रक्त संबंधों में मजबूती आएगी. अपनों में भेंट होगी. जीवन स्तर संवरेगा. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. आवश्यक कार्यों में गति आएगी. संकोच दूर होगा.

Advertisement

कन्या – सावधानी से खर्च बनाए रखें. कार्य विस्तार को बल मिलेगा. दान धर्म में रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी न दिखाएं. पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे. ठगों से बचें. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखेंगे. कामकाजी मामले प्रभावित रह सकते हैं. वाणिज्यिक संबंधों के प्रति सजग रहेंगे. ं आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करें. सामंजस्य का प्रयास रखें. निवेश संबंधी गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. रिश्तेदारों का समर्थन प्राप्त होगा. अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. निवेश में सजगता रखेंगे. आर्थिक वाणिज्यिक यात्रा हो सकती है.

तुला – आर्थिक हितों को बढ़ाने की कोशिश होगी. प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी. घर में उत्सव की रूपरेखा बनेगी. सुखद वातावरण रहेगा. आत्मसम्मान का भाव बल पाएगा. लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आय के स्त्रोत सृजित होंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे. नियम पालन रखें. प्रभाव बढ़ेगा. प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता संवरेगी. कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे.

वृश्चिक – प्रबंधन पर फोकस बना रहेगा. पेशेवर लाभ और प्रभाव दोनों बनाए रखने में सफल होंगे. पैतृक पक्ष के़े मामले बेहतर रहेंगे. अनुभव का लाभ मिलेगा. सभी सहयोग होंगे. करियर कारोबार में प्रभाव रहेगा. अधिकारियायें से सामंजस्य बढ़ाएंगे. चहुंओर शुभता रहेगी. शासकीय विषय बनेंगे. पुरस्कृत हो सकते हैं. सहज रहेंगे. प्रतिष्ठा रहेगी. कामकाज में उल्लेखनीय परिणाम पाएंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे. सहकर्मी सहायक होंगे. शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. संवाद संपर्क सकारात्मक रहेंगे.

धनु – समय प्रभावशाली बना हुआ है. भाग्य की प्रबलता से महत्वपूर्ण कार्य सधेंगे. चहुंओर सुखद परिणाम मिलेंगे. समकक्षों के सहयोग से श्रेष्ठता बनाए रखेंगे. लंबी दूरी की यात्रा की संभावना रहेगी. समय सुधार की ओर बना हुआ है. आस्था और विश्वास से सफलता पाएंगे. कार्य व्यापार में उछाल आएगा. धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. सभी ़क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का साथ पाएंगे. शिक्षा पर जोर देंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. अध्यात्म में रुचि रहेगी. तेजी रखेंगे.

मकर – समय औसत बना हुआ रहेगा. सहजता से कार्य व्यापार में निरंतरता बनाए रखेंगे. जल्दबाजी में कार्य व्यापार एवं समझौते न करें. अत्यधिक भार उठाने से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. नवीन प्रयासो में सहजता दिखाएंगे. आकस्मिकता बनी रह सकती है. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण विषयों में धैर्य दिखाएं. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे. मितभाषी रहें. बड़ों की सुनें. सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा. व्यवस्था से चलें.

कुंभ – कामकाज में जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे. साझेदारी साहस और संपर्क बढ़ाएंगे. रुटीन संवारेंगे. नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा. सामंजस्यता बनाए रखेंगे. लाभ बढ़ेगा. संबंधों को मजबूत बनाएंगे. साझीदारी बढ़ाने की कोशिश रहेगी. स्थिरता में वृद्धि होगी. विभिन्न मोर्चां पर प्रभावी परिणाम पाएंगे. दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा. उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे. बड़े लक्ष्य बनाएंगे. खानपान पर ध्यान देंगे. कार्ययोजनाओं को गति देंगे. साझेदारी से सफलता मिलेगी. प्रबंधन के कार्य सधेंगे. पेशेवरता बढ़ेगी.

मीन – मेहनत से कार्य करेंगे. पेशेवर कार्यों में श्रमशीलता बनाए रखेंगे. समकक्षों का भरोसा जीतेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों बेहतर रहेंगे. वाणी व्यवहार सजग रहेगा. लोभ प्रलोभन और प्रभाव में न आएं. नौकरीपेशा वर्ग ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगा. कर्मठता और लगन से आगे बढ़ेंगे. अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे. सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़ेंगे. बजट से चलेगे. पेशेवर प्रयास फलेंगे. उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी. मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा.

Related Articles

Write a review