पैदल जा रहे वृद्ध का लट्ठ से सिर फोड़ा

उज्जैन। शुक्रवार रात पैदल घर जा रहे वृद्ध पर बदमाश ने लट्ठ से हमला कर सिर फोड़ दिया। उसे राहगिरों ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया। पंवासा मल्टी निवासी 62 वर्षीय निर्भय पिता शिवसिंह परिचित के खेत पर हाली का काम करता है।

वह बीती रात 9 बजे पैदल घर जा रहा था तभी एक बदमाश ने उस पर लट्ठ से हमला कर सिर फोड़ दिया। निर्भय ने बताया कि एक साल पहले उसने एक युवक को चोरी करते पकड़ा था। उसी का बदला लेने के बाद युवक के पिता ने हमला किया लेकिन उसका नाम नहीं जानता है।
कचरा कलेक्शन वाहन ने मारी टक्कर
उज्जैन। एक युवक सुबह अपनी बाइक से मजदूरी करने भैरवगढ़ जा रहा था। उसे नगर निगम के कचरा कलेक्शन वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। खास बात यह कि उक्त वाहन बिना लायसेंस के कर्मचारी चला रहा था। महाकाल थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
जयसिंहपुरा निवासी 23 वर्षीय विशाल पिता दिनेश योगी ने बताया कि वह अपनी बाइक से सुबह भैरवगढ़ में मजदूरी करने जा रहा था। नृसिंहघाट कालोनी से गुजरते समय उसे नगर निगम के कचरा वाहन ने टक्कर मार दी। उक्त वाहन फैजान निवासी कुमारवाड़ा चला रहा था जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम प्रतीत हो रही थी और उसके पास लायसेंस भी नहीं था।
कचरा वाहन रामघाट तरफ से आ रहा था। घायल विशाल को राहगिरों ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया। विशाल ने बताया कि ड्रायवर फिरोज को महाकाल थाना पुलिस ने थाने में बैठाकर वाहन जब्त कर लिया है। वहीं ठेकेदार के कर्मचारी महाकाल थाने में घायल के परिजनों से समझौता करने के लिए पहुंचे थे।








