Advertisement

सुरक्षा में लापरवाही: चरक भवन में शराबखोरी

शराब पीकर पहुंच रहे नशेड़ी

Advertisement

उज्जैन। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल चरक भवन में रात में खुलेआम शराबखोरी हो रही है। सोमवार रात ११ बजे प्रथम मंजिल पर एक युवक क्वार्टर से ही शराब पी रहा था और मरीज के परिजनों को गालियां दे रहा है।

जब किसी जागरूक व्यक्ति ने वीडियो बनाना शुरू किया तो शराबी उससे भी उलझ गया और वीडियो बनाने से रोकने लगा। इधर सीएमएचओ ने सरप्राइज चैकिंग कर ऐसे तत्वों पर रोक लगाने की बात कही है।

Advertisement

दरअसल जब से जिला अस्पताल चरक भवन में शिफ्ट हुआ है तब से यहां भीड़ काफी हो गई है। इस मान से यहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई है।

मेन गेट पर ही अगर चैकिंग की व्यवस्था हो तो ऐसे तत्व अंदर प्रवेश ही नहीं कर पाए, मगर ऐसा होता नहीं है। यहां भर्ती प्रसूताओं के परिजन अक्सर रात में घर चले जाते है। रात में उनके साथ महिलाएं परिजन ही रहती हैं। ऐसे में नशेड़ियों का आना किसी बड़े खतरे से कम नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें