Advertisement

7 हजार कमाने वाली नौकरानी ने अश्लील वीडियो बनाकर ज्योतिषी से वसूले चार करोड़

45 लाख रुपए कैश और 55 लाख रुपए के सोने के आभूषण बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। वृदावनधाम कॉलोनी में रहने वाली महिला ने प्रेमी की मदद से अलखधाम कॉलोनी में रहने वाले वृद्ध ज्योतिषी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। दो साल में 4 करोड़ राशि वसूल ली। उसने चार मंजिला मकान बना लिया और विलासिता का जीवन जीने लगी।

ज्योतिषी के पुत्र और बहू को जब घर से रुपए जाने का संकेत मिला तो नीलगंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो ब्लैकमेलिंग की कहानी सामने आई। नौकरानी, उसकी बहन और मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

एसपी प्रदीप शर्मा, सीएसपी दीपिका शिंदे और नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने शुक्रवार को मीडिया से बात की। बकौल एसपी अलखधाम नगर में ज्योतिषी परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी से सेवानिवृत हैं। उनके पास खेती की जमीन भी है। कई दिनों से वह परेशान थे। उनका पुत्र और बहू इसे लेकर चिंतित थे लेकिन वह उन्हें कुछ नहीं बता रहे थे।

दो दिन पहले उन्होंने खेती करने वाले साथी से 4.50 लाख रुपए मंागे थे। यह रुपए उनके साथी ने पुत्र और बहू को दिए थे। ज्योतिषी ने यह राशि नौकरानी पिंकी गुप्ता को दे दी। पुत्र ने जब पूछताछ की तो वह रोने लगे और उन्होंने खुद को ब्लैकमेल किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Advertisement

प्रेमी की मदद से बनाया अश्लील वीडियो

पिंकी ने प्रेमी राहुल मालवीय की मदद से ज्योतिषी का अश्लील वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह दो साल से रुपए वसूल रही थी। फोन कॉल आने पर कांपने लगते थे। पिंकी उन्हें धमकाती थी। इससे उनकी तबीयत भी खराब रहने लगी थी। राहुल ई-रिक्शा चलाता है। पिंकी ने उसे भी १५ लाख रुपए दिए हैं। पिंकी को ज्योतिषी सात हजार रुपए महीना देते थे।

मां-बहन करती थी मदद- ज्योतिषी से राशि वसूलने में पिंकी की बहन रजनी पाटीदार और मां सजनबाई मदद करती थी। पुलिस ने इन दोनों को भी हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

पति से अलग रहती है पिंकी

पिंकी पति से अलग रहती है और लोगों के घरों में झाडू-पोंछा करती है। उसके शौक बहुत महंगे हैं। उसके बच्चे आईफोन 16 प्रो मैक्स यूज करते हैं। वह खुद एस-23 फोन रखती है। उसके घर से पुलिस ने 55 लाख रुपए कीमत के स्वर्ण आभूषण बरामद किए हैं। 45 लाख रुपए कैश मिले हैं।

प्रेमी राहुल की तलाश जारी

टीआई तरुण कुरील ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि पिंकी ने अन्य लोगों को तो ब्लैकमेल नहीं किया। उसके प्रेमी राहुल की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद इनकी और करतूतों का पता चलेगा।

Related Articles

Write a review