Advertisement

जहर खाने से पहले महिला ने वीडियो बनाकर लगाए थे पति पर आरोप

पुलिस ने परिजनों के बयान और वीडियो के आधार पर किया पति के खिलाफ केस दर्ज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। शंकरपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने के पहले मोबाइल से वीडियो बनाया जिसमें पति द्वारा प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। महिला की मौत के बाद पुलिस ने मोबाइल जब्त कर परिजनों के बयान भी लिए जिसके आधार पर पति के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया।

पंवासा थाने से मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर में रहने वाली 38 वर्षीय अनिता पति अरविंद मोगिया ने 7 दिसंबर 2023 को घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने जहर खाने से पहले मोबाइल से वीडियो बनाया जिसमें पति द्वारा प्रताड़ित करने के कारण जहर खाने की बात कही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर अनिता के शव का पीएम कराया। उसके परिजनों के बयान दर्ज किए, मोबाइल जब्त करने के बाद जांच शुरू की जिसमें स्पष्ट हुआ कि अरविंद मोगिया अनिता को प्रताड़ित करता था इस कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

मदिर में शादी कर ली थी दोनों ने

पुलिस को जांच में पता चला कि अनिता पहले पति को छोड़ चुकी थी। उसने अरविंद से मंदिर में दूसरी शादी की थी। वह मजदूरी करता था। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। अरविंद द्वारा अनिता के साथ मारपीट भी की जाती थी जिससे परेशान होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या की।

Advertisement

Related Articles