Advertisement

महाकाल मंदिर में लड्डू प्रसादी मशीन फिर शुरू

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए लगाई गई लड्डू प्रसादी मशीन में आई एरर की गड़बड़ी ठीक हो गई है। 5 दिन से इसके इस्तेमाल पर रोक लगी थी जो मंगलवार सुबह से हट गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कैशलेस ट्रांजेक्शन कर प्रसाद खरीदा।

Advertisement

दरअसल, 16 जनवरी को मशीन में एरर आया था जिसके चलते लड्डू के पैकेट नीचे लगे प्रसादी कूप में नहीं आ रहे। ऐसे में मशीन से लड्डू प्रसादी की खरीदी पर रोक लगाकर वहां पर्दा और बैरिकेड्स लगा दिए गए थे। सोमवार को मंदिर के आईटी विभाग ने एरर को दूर किया जिसके बाद मशीन फिर से शुरू हो गई।

गार्ड बोला- सुबह पेमेंट अटक गए थे

Advertisement

मशीन पर तैनात गार्ड ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के बाद आज सुबह मशीन को रिस्टार्ट भी किया गया था जिसके बाद से मशीन चल रही है। हालांकि, इसमें कुछ परेशानी आई थी, पहले क्यूआर कोड नहीं आ रहा था, फिर क्यूआर कोड आया तो पेमेंट अटक गया। ऐसे में उसके स्क्रीनशॉट लेकर भेजे गए। अब मशीन चल रही है और श्रद्धालु प्रसाद ले रहे हैं।

पहले भी हो चुकी खराब

Advertisement

लड्डू प्रसादी वेंडिंग मशीन गेट नंबर १ अवंतिका द्वार के समीप लगाई है। १ दिसंबर को औपचारिक शुभारंभ के बाद श्रद्धालुओं के लिए इसे बैंक की फॉर्मलिटी पूरी होने के बाद ४ दिसंबर से शुरू किया था। ७ दिसंबर को पहली बार इसमें गड़बड़ी आई थी जिसके बाद मंदिर समिति ने मशीन मनाने वाली कंपनी फाइव जी टेक्नोलॉजिस के बिजनेस हेड एम. कानन को बुलाया था। उन्होंने इसे ठीक किया था। इसके बाद से इसमें छिटपुट परेशानी आ रही है। इस संबंध में पूर्व में प्रभारी प्रशासक एवं एडीएम अनुकूल जैन भी कह चुके हैं कि मशीन से अच्छे मैन्यूअल काउंटर हैं। जब तक मशीन चलेगी, इसे चलाया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें