हमले के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। एक युवक पर दो बदमाशों ने चाकुओं से प्राणघातक हमला किया था। महाकाल थाना पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा दूसरा फरार था जिसने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस उसे कोर्ट से रिमांड पर थाने लाई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिपलीनाका निवासी 30 वर्षीय राहुल पिता किशोर राठौर का 27 जनवरी को गदापुलिया पर मयूर और कृष्णपाल का विवाद हुआ था।

जिसमें दोनों युवकों ने राहुल पर चाकुओं से प्राणघातक हमला किया। मामले में केस दर्ज कर मयूर को गिरफ्तार कर लिया था जबकि कृष्णपाल फरार था। उसने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर किया जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।

यात्रियों की जानकारी नहीं देने पर दो होटल मैनेजर पर केस दर्ज

उज्जैन। होटल में ठहरे यात्रियों की जानकारी थाने पर नहीं देने पर खाराकुआं थाना पुलिस ने दो मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआई गजासिंह पटेल ने बताया कि रात 12 बजे के करीब एटलस चौराहा स्थित होटल हिल्टन टॉवर पर होटल में ठहरे यात्रियों की जांच करने पहुंचे जहां ठहरे यात्रियों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज होने के बाद थाने पर सूचना नहीं दी गई। होटल मैनेजर मोहन नगर निवासी अजय कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसी प्रकार तोपखाना स्थित होटल जलसा में चैकिंग की गई। यहां के मैनेजर कोट मोहल्ला निवासी वसीम खान ने यात्रियों की जानकारी थाने पर नहीं दी। केस दर्ज कर रजिस्टर व बिल बुक जब्त की गई है।

Related Articles