यूपी में मस्जिदें ढंकीं इंदौर में 2000 जवान तैनात, छत्तीसगढ़ में नमाज का वक्त बदला
भोपाल/लखनऊ/रायपुर। शुक्रवार को होली और रमजान का जुमा 64 साल बाद एकसाथ पड़ रहे हैं। देशभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में खास व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है। शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा 67 और संभल में 10 मस्जिदों को ढंका गया है। बरेली में 5 मस्जिदें ढंकी गई हैं। उधर इंदौर के महू में पुलिस ने मुस्लिम सुमुदाय से अपील की है कि, यदि होली के रंगों से दिक्कत हो तो मस्जिदों को प्लास्टिक से कवर कर दें। छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है।
राज्यों में सुरक्षा इंतजाम…
उत्तर प्रदेश: १२ जिलों में नमाज का समय बदला- शाहजहांपुर और संभल में मस्जिदों को रंग-गुलाल से बचाने के लिए तिरपाल से ढंक दिया है। 12 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदला गया है। गोरखपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन्हें रंगों से परहेज है, वे घर में भी क्यों रहें, वे देश छोडक़र चले जाएं। हालांकि इस पर यूपी सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
मध्यप्रदेश: रंगों से दिक्कत तो मस्जिदें ढंक लें- इंदौर के महू में रविवार रात हुए विवाद के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। 21 जगहों पर होलिका दहन होना है। इन इलाकों के आसपास जहां-जहां मस्जिदें हैं, वहां पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से कहा है कि यदि रंगों से
दिक्कत हो तो मस्जिदों प्लास्टिक से ढंक लें।
छत्तीसगढ़: दोपहर २ से ३ के बीच होगी नमाज छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी।